पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कथित प्रेम प्रसंग की वजह से अपने बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप  यादव को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया था जिसके बाद वह लंबे समय से परिवार के लोगों से दूर रहे लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि उनकी परिवार में वापसी होने वाली है। एक बार फिर तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसके बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि तेज प्रताप यादव की घर वापसी हो गई या होने वाली है।

दरअसल तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के बेटे के साथ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो कैप्शन में लिखा है कि 'बेटा पापा का गर्व होता है, और पापा बेटे की सबसे बड़ी ताकत।' जानकारी के अनुसार तेज प्रताप यादव अपने भाई तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी के जन्मदिन के अवसर पर तेज प्रताप यादव परिवार के पास गए थे जहां उन्होंने भतीजा के साथ खेला और समय बिताया।

यह भी पढ़ें     -    ...तो बदल जायेगा दिल्ली का नाम? विधानसभा में विधायक ने प्रस्ताव रख कहा 'यह हमारी सांस्कृतिक पहचान..'

बता दें कि तेजस्वी यादव बीते महीने जनवरी में भी राबड़ी आवास पहुंचे थे और अपनी मां का जन्मदिन मनाया था। इसके साथ ही तेज प्रताप यादव नई दिल्ली में अपनी बड़ी बहन मीसा भारती के आवास पर भी पहुंचे थे जहां उन्होंने पिता लालू यादव से मुलाकात की थी और उनसे आशीर्वाद लिया था। इतना ही नहीं मकर संक्रांति के अवसर पर भी तेज प्रताप ने लालू यादव से मुलाकात कर निमंत्रण दिया था जबकि लालू यादव भी उनके चूड़ा दही के भोज में शामिल हुए थे और काफी देर वहां रह कर आने वाले मेहमानों से मुलाकात की थी। इसके पहले तेज प्रताप और तेजस्वी कई बार आमने सामने भी आई लेकिन दोनों में बातचीत नहीं हुई थी।

यह भी पढ़ें     -    रामनवमी के अवसर पर डाकबंगला चौराहा पर भव्य कार्यक्रम, तेज आंधी तूफान में गिरा गेट फिर तो...