पटना: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान गुरुवार को पटना पहुंचे जहां उन्होंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव पर जम कर हमला किया। इस दौरान उन्होंने केरल में तेजस्वी यादव के द्वारा बिहार को गरीब राज्य बताये जाने को लेकर भी जम कर हमला किया और कहा कि उन्हें यह भी बताना चाहिए था कि इसके लिए जिम्मेवार उनकी ही पार्टी और परिवार है। बिहार के लोग उनके परिवार की वजह से राज्य छोड़ कर दूसरे राज्यों में गए और आज वे दूसरे राज्य में जा कर बिहार को बदनाम कर रहे हैं। उनके इन बयानों का हिसाब बिहार की जनता आने वाले समय में जरुर लेगी।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने तेजस्वी के द्वारा बिहार को गरीब राज्य कहे जाने पर कहा कि दूसरे राज्य में जा कर नेता प्रतिपक्ष चुनावी लाभ के लिए अपनी ही गृह राज्य को बदनाम कर रहे हैं। अगर दूसरे राज्य में जा कर उनको यह बताना पड़ रहा है कि बिहार सबसे गरीब राज्य है तो गरीब बनाने वाला, बनाये रखने वाले की भूमिका में कौन लोग थे यह भी बताना चाहिए था। उन्हें बताना चाहिए था कि इसके लिए मेरी पार्टी, मेरा परिवार इसके लिए जिम्मेवार है। राजद के 90 के दशक का शासनकाल जिम्मेदार है। बिहार को इस बदहाल परिस्थिति में लाने के लिए, जिसकी वजह से एक बड़ी आबादी को बिहार छोड़ कर दूसरे राज्यों में जाना पड़ा वह वही लोग हैं जो दूसरे राज्यों में जा कर अपने राज्य का नाम बदनाम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें - नीतीश से जा मिले RJD MLA, पार्टी ने कहा 'जब पहले कर ही चुके हैं गद्दारी तो अब...'
चिराग पासवान ने कहा कि इन लोगों को शर्म आनी चाहिए कि आप बिहार के बारे में ऐसी सोच दूसरे राज्य में जा कर रखते हैं। इन बातों को बिहार के लोग भी सुन रहे हैं और बिहार के चुनाव में इन्हीं वक्तव्य और कार्यों से नकारा। आने वाले दिनों में भी बिहार की जनता आपके बयानों का हिसाब जरुर करेगी। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ाये जाने को लेकर चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के कद को, उनके अनुभव और वरीयता को मद्देनजर रखते हुए केंद्र और बिहार की सरकार मान सम्मान के साथ समझौता नहीं करेगी और यही वजह है कि उनकी सुरक्षा बढाई गई है।
यह भी पढ़ें - पशुपति पारस ने आनन फानन में बुलाई पार्टी की बैठक और बदल दिया प्रदेश का नेतृत्व, अब...
पटना से दक्षा प्रिया की रिपोर्ट