पटना: बिहार में पुलिस अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई तो करती है लेकिन कभी कभी छोटी सी लापरवाही भी बड़े मामले को जन्म दे देता है। ऐसा ही कुछ सामने आया है समस्तीपुर से जहां पुलिसकर्मियों की छोटी सी चूक के बाद सवालों के घेरे में है। वहीं मामला सामने आने के बाद जिले के पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है। दरअसल समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना में एक मामले में गिरफ्तार कर लाई गई महिला पुलिसकर्मियों को चकमा दे कर भाग निकली। महिला कैदी के भागने की खबर के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया वहीं उसे खोजने के लिए पुलिसकर्मियों की टीम लगाई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार एक मामले में दलसिंहसराय थाना की पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया था और थाना में पूछताछ के लिए रखी थी। बीती देर रात उसे महिला पुलिसकर्मी की देखरेख में रखा गया था लेकिन महिला पुलिसकर्मी की आंख लग गई जिसके बाद महिला कैदी भाग निकली। बताया जा रहा है कि महिला को थाना में हाजत की जगह पुलिस बैरक में रखा गया था जहां से वह चकमा दे कर भागने में सफल रही।
यह भी पढ़ें - तेज प्रताप की हो गई घर वापसी? तेजस्वी के बेटे के साथ खेलते हुए वीडियो किया शेयर...
महिला कैदी के भागने की जानकारी मिलने के बाद थाना के पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया वहीं उसकी खोजबीन आसपास के इलाकों में तेज कर दी गई है। उसके कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई है लेकिन अभी तक महिला का कोई सुराग नहीं मिला है। मामले को लेकर डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि इस मामले में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जायेगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभाग इस मामले को गंभीरता से ले रही है।
यह भी पढ़ें - बोकारो में रामनवमी जुलुस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 7 झुलसे...