रोहतास: बड़ी खबर रोहतास से है जहां एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्रवाई में जुट गई। घटना रोहतास के दरिहट की है जहां एक अनियंत्रित थार ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया जिसमें दो की मौत हो गई जबकि तीसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें - बिहार के लिए आर्थिक कॉरिडोर साबित होगी बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन परियोजना, इतने दिन में होगी पूरी...
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अनियंत्रित थार ने पहले बाइक में टक्कर मारी फिर उसे करीब 50 मीटर तक घसीटा। लोगों ने कहा कि बाइक थार में फंस गी जिसकी वजह से उसे थार चालक ने घसीट दिया। इस दौरान मौके पर ही विकास कुमार सिंह और रुस्तम अंसारी नाम के दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा जख्मी हो गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि तीनों युवक अपने गांव भरकुरिया से डेहरी जा रहे थे इसी दौरान अनियंत्रित थार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में विकास की मौत मौके पर हो गई जबकि रुस्तम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं तीसरे युवक की गंभीर स्थिति में इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने थार और बाइक को भी जब्त कर लिया है तथा आगे की कार्रवाई में जुट गई।
यह भी पढ़ें - पटना में पुलिस पर तो गया जी में नगर निगम की टीम पर हमला, पुलिस ने 4 को दबोचा, ये है मामला...
रोहतास से रंजन कुमार की रिपोर्ट