darsh news

हाजीपुर में खूनी वारदात: महिला को गोली मार कर दी हत्या, वजह जान रह जाएँगे दंग

women shot dead

वैशाली: हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र में चौहट्टा चौक के पास गुरुवार देर रात एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान अर्जुन पासवान की पत्नी, 22 वर्षीय गुड़िया देवी के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक महिला के पति अर्जुन पासवान ने बताया कि बीते रात 11:15 बजे वह दोस्त के यहां भोज से लौट रहे थे। घर लौटने पर पत्नी गुड़िया देवी पानी लेने नीचे गई, तभी वह गिर गई। इस दौरान विवाद हुआ और बाद में उन्हें गोली लगने की जानकारी मिली। पति ने कहा कि उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई नहीं दी।

यह भी पढ़ें: पुल की रेलिंग तोड़कर SUV गिरी पानी में, दो युवकों की मौके पर मौत

पड़ोसियों के साथ कुछ दिनों से विवाद की भी जानकारी मिली है। पति ने बताया कि दो दिन पहले पानी गिरने को लेकर झगड़ा हुआ था। घटना के समय उनके बेटे ने उल्टी की थी और पत्नी सफाई कर रही थी। विवाद बढ़ने के बाद ही गोली लगने की घटना हुई। सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के चौहट्टा चौक के पास गोली लगने से महिला की मौत हुई। मृतक के पति ने पड़ोसियों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। 

यह भी पढ़ें: फतुहा में एक विवाद ने लिया खूनी मोड़, 1 महिला की मौत दो गंभीर रूप से घायल

आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है। गुड़िया देवी के मायके वालों ने बताया कि उन्हें देर रात घटना की सूचना मिली और दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूरी तरह से मामले की गहन पड़ताल कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की कोशिश कर रही है।




Scan and join

darsh news whats app qr