पटना: राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल में अपराधियों ने बीती रात घर में घुस कर एक युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। युवक की हत्या के बाद एक तरफ जहां परिजनों में कोहराम मच गया तो दूसरी तरफ पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना बाढ़ अनुमंडल के बेलछी थाना क्षेत्र के कोरारी गाँव की है जहां बीती रात अपराधियों ने घर में घुस कर चाकू से गोद कर एक युवक की हत्या कर डी।
यह भी पढ़ें - PMCH में नर्सों ने किया कार्य बहिष्कार, कहा 'जब डॉक्टर 67 वर्षों तक कर सकते हैं इलाज तो हम...'
घटना की सूचना पर बेलछी थानाध्यक्ष समेत पुलिस बल मौके पर पहुँच कर मामले की छानबीन में जुट गए। फ़िलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक की पहचान विपिन उर्फ़ टुल्ली महतों के रूप में की गई है। मामले में परिजनों ने बताया कि विपिन एक किसान था और खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों ने किसी से दुश्मनी की बात से इंकार किया और घटना के संबंध में कुछ भी बताने में अपने आप को असमर्थ बताया। फ़िलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
यह भी पढ़ें - CM नीतीश की एक और बड़ी घोषणा, अब इन महिलाओं को दे दी बड़ी सौगात...
बाढ़, पटना से कृष्ण देव की रिपोर्ट