Kaimur : कैमूर में विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य के विरोध में बिहार बंद को लेकर दिल्ली-कोलकाता हाईवे को जाम किया गया है। वहीं इस दौरान कई यात्री वाहन और मालवाहक वाहन फंसे हुए है और एंबुलेंस को रास्ता बदलना पड़ रहा है। बता दें कि, चुनाव आयोग द्वारा बिहार में विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य के विरोध में इंडिया ब्लॉक द्वारा बिहार बंद के आवाहन पर कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड के दिल्ली कोलकाता हाइवे NH-19 पर इंडिया ब्लॉक के कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर सड़क को जाम कर दिया। इसके बाद कई यात्री वाहन और मॉल वाहक वाहन फंसे रहे। इस दौरान मोहनिया से वाराणसी की तरफ जा रही एंबुलेंस NH-19 जाम के कारण एंबुलेंस को रास्ता बदलना पड़ा।
दिल्ली कोलकाता हाईवे जाम के दौरान राजद (RJD) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व प्रत्याशी अजीत सिंह ने कहा कि, गैर लोकतांत्रिक फैसला वापस ले और गहन पुनरीक्षण हम लोग इसके पक्ष में हैं। मतदाता सूची में शुद्धिकरण होना चाहिए। लेकिन, इसके तौर तरीके में षड्यंत्र का बु आता है। जाम में फंसे ट्रक चालक साजिद ने बताया कि, गाड़ी में ब्लेड लोड है। मै पंजाब जा रहा हूं। जाम लगा हुआ है।
कैमूर से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट