Join Us On WhatsApp

Bihar Politics: चिराग पासवान को लगा झटका, LJPR के 38 नेताओं ने दिया इस्तीफा

खगड़िया में लोजपा (रामविलास) पार्टी में राजनीतिक संकट उत्पन्न हो गया है। आपको बता दें कि, 23 जुलाई को लोजपा (रामविलास) LJPR के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह को खगड़िया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।

Bihar Politics: Chirag Paswan ko laga jhatka, LJPR ke 38 net
LJPR के 38 नेताओं ने दिया इस्तीफा- फोटो : Google Image

Khagaria : खगड़िया में लोजपा (रामविलास) पार्टी में राजनीतिक संकट उत्पन्न हो गया है। आपको बता दें कि, 23 जुलाई को लोजपा (रामविलास) LJPR के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह को खगड़िया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया, जिसके बाद पार्टी में भूचाल आ गया। इसके विरोध में बलुआही में एक बैठक आयोजित की गई। इसके बाद लोजपा (रामविलास) के 38 नेताओं ने सामूहिक रूप से पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज यादव, प्रदेश महासचिव रतन पासवान, युवा जिलाध्यक्ष सुजीत पासवान सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।


वहीं LJPR के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज यादव ने बताया कि, सभी सात प्रखंड अध्यक्षों ने भी इस्तीफा दिया है और इस संबंध में एक खुला पत्र भी जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि, खगड़िया सांसद राजेश वर्मा के व्यवहार से पार्टी के सभी सदस्य आहत हैं। सांसद की अमर्यादित भाषा के कारण सामूहिक इस्तीफे का निर्णय लिया गया।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp