पूर्वी चंपारण: बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के एक गांव में संदिग्ध व्यक्ति को देखे जाने के बाद सनसनी फैल गई। संदिग्ध की सूचना पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कई मदरसों को भी खंगाला है। हालांकि वह संदिग्ध कौन है और कहां छुपा है अभी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन पुलिस सतर्कता के आधार पर गांव में अभियान चला कर उसकी खोजबीन में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण के चकिया थाना इलाके के एक गांव में स्थानीय लोगों ने पहले एक संदिग्ध को देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
संदिग्ध की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और छानबीन शुरू कर दी। एक न्यूज चैनल की मानें तो पुलिस ने छानबीन के दौरान हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। हालांकि अभी तक कोई पकड़ा नहीं गया है। वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस ने कई मदरसों की जांच की है। बता दें कि इलाके में पहले भी PLFI के सदस्यों को पकड़ा जा चुका है। फिलहाल पुलिस उक्त संदिग्ध की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है वहीं स्थानीय लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की है।




