Join Us On WhatsApp

लापता हो गए चिराग के जीजा! जमुई में सड़कों पर पोस्टर लगा खोजबीन जारी...

लोजपा(र) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के जीजा तथा जमुई के सांसद अरुण भारती की खोज में जमुई में पोस्टर लगाये गए हैं. पोस्टरों में लिखा अरुण भारती का फोटो लगा कर लापता लिखा गया है.

Chirag's brother-in-law has gone missing!
लापता हो गए चिराग के जीजा! जमुई में सड़कों पर पोस्टर लगा खोजबीन जारी...- फोटो : Darsh News

जमुई: बिहार में कंकपाती ठंड के बावजूद राजनीतिक पारा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में हमेशा ही राजनीतिक गर्मी हाई रहता है और एक बार फिर राजधानी पटना से दूर जमुई में राजनीति तेज हो गई है। दरअसल जमुई में लोगों ने स्थानीय सांसद की खोज शुरू की है और उनकी तलाश के लिए पोस्टर भी लगाया है। ABVP ने जमुई के सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती को लापता करार देते हुए उन्हें खोजने के लिए जिले में विभिन्न जगहों पर पोस्टर लगाया है।

ABVP जमुई नगर मंत्री अभिनय दुबे के नेतृत्व में संगठन ने शहर के कई प्रमुख स्थानों पर पोस्टर चिपकाया है जिसमें स्थानीय सांसद अरुण भारती के फोटो के साथ नाम लिखा है और उसके नीचे 'लापता' लिख अहा है। ABVP ने सांसद पर जिले की उपेक्षा का आरोप लगाया है। मामले में ABVP नगर मंत्री अभिनय दुबे ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लगभग दो वर्ष पुरे होने वाले हैं लेकिन इस दौरान सांसद जिले में गिने चुने दिन ही नजर आये हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी सांसद केवल एक दिन ही एक घंटे के लिए जमुई आये थे। अब जो सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में समय नहीं दे पा रहे हैं वह विकास कैसे करेंगे। 

यह भी पढ़ें    -        बिहार में ले सकते हैं कश्मीर के डल झील का आनंद, कम खर्च में बिहार के इन जगहों पर कर सकते हैं NEW YEAR का स्वागत...

अभिनय दुबे ने कहा कि वे जब लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे तब उन्होंने कहा था कि बेटा बन कर जमुई की जनता का सेवा करूँगा लेकिन यह अब हालत बिल्कुल अलग हैं। अब उनक एपरती के कार्यकर्ता भी टॉर्च ;लेकर अपने सांसद को खोज रहे हैं। वे अधिकतम समय दिल्ली में रह कर केंद्र की सरकार चलाने में व्यस्त नजर आते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान नहीं बल्कि अरुण भारती हैं और इसलिए वे अपने संसदीय क्षेत्र को भी समय नहीं दे पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें    -        पहले भूख हड़ताल और अब पटना की सड़कों पर पोस्टरबाजी, निशांत कुमार के राजनीति में...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp