Join Us On WhatsApp

वैशाली में रिटायर्ड फौजी को अपराधियों ने सरेआम मारी गोली..

Criminals shot a retired soldier in public in Vaishali

Hajipur :- रिटायर्ड आर्मी जवान को अपराधियों ने गोली मार दी है जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है इस गोलीबारी के बाद रिटायर्ड आर्मी जवान के परिवार में हड़कंप मचा हुआ है.

 गोलीबारी की यह घटना वैशाली जिला के महुआ थाना क्षेत्र के करिहों गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के पास की है.बाइक सवार बदमाशों ने एक एक्स आर्मीमैन को गोली मारी है.घायल रिटायर्ड फौजी की पहचान करिहों गांव निवासी कमलकांत सिंह के पुत्र संजीव कुमार सिंह के रूप में की गई है.

 गोलीबारी के सूचना के बाद मौके पर लोगों की भी जुट गई. जुटे लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 तथा महुआ थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल रिटायर्ड फौजी को इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। 


जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम रिटायर्ड फौजी संजीव कुमार हाजीपुर स्थित घर से बाइक से एक जमीन के विवाद को लेकर घर गए थे। गांव पहुंच कर बजरंगबली मंदिर के पास किसी के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने फौजी पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस दौरान रिटायर्ड फौजी ने बाइक के पीछे छुप पर जान बचाई। इस दौरान उसके बाएं हाथ के बाजू में एक गोली लग गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों को आते देख सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। 

इस संबंध में महुआ एसडीपीओ कुमारी दुर्गाशक्ति ने बताया कि करिहों गांव में भूमि विवाद में एक युवक को गोली लगी है। पुलिस घायल को इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराई थी। डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की गई है। घायल के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

 हाजीपुर से अभिषेक की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp