सासाराम में 25 जनवरी को हुए दोहरी हत्याकांड में पुलिस ने तीन और अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, 25 जनवरी की शाम कुख्यात अपराधी पप्पू सिंह ने जमीन के झगड़े को लेकर पंचायत करने के नाम पर अपने घर बुलाकर विनय प्रजापति और रूपेश सिंह की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में अरुण कुमार, दिलीप और विशाल कुमार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई राइफल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।
यह भी पढ़ें: चार दिन बाद गंगा से निकला किशोर का शव, फतुहा में हत्या की साजिश
रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी पप्पू सिंह उर्फ विनय सिंह पहले ही कोर्ट में आत्मसमर्पण कर चुके हैं। अब बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसपी ने बताया कि यह वारदात जमीन पर कब्जे को लेकर हुई थी। इन अपराधियों ने सासाराम के कुछ विवादित जमीनों में भी हस्तक्षेप किया था, जिसकी जांच अभी जारी है।
यह भी पढ़ें: तुमको मौका दिए तो तुम कमाने लगे, CM नीतीश ने तेजस्वी को कहा 'बैठे रहो मेरे काम से सबको हो रहा है फायदा..'
पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी गंभीर अपराधों में शामिल रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी से इलाके में सुरक्षा और कानून का पालन सुनिश्चित होगा। अब पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और देख रही है कि कहीं और कोई दोषी तो नहीं। स्थानीय लोग भी पुलिस की इस कार्रवाई से संतुष्ट दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।