Patna : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर दिल्ली दौरे पर निकले हैं। शुक्रवार की सुबह पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए है। बता दें कि, महज 12 दिनों के भीतर उनका यह दूसरा दिल्ली दौरा है। बिहार में आगामी महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाला है, इससे पहले नीतीश की दिल्ली यात्रा की सियासी गलियारों में चर्चा है। बताया जा रहा है कि जेडीयू के सीतामढ़ी से सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के गृह प्रवेश का कार्यक्रम में शिरक्त करने दिल्ली गए है।
जानकारी के अनुसार सांसद देवेश चंद्र ठाकुर का शुक्रवार को दिल्ली में सरकारी आवास में गृह प्रवेश है। जिसमें नीतीश कुमार को आमंत्रित किया गया था। नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए है। उनके साथ मंत्री विजय चौधरी भी दिल्ली गए हैं। सीएम नीतीश कुमार बीते मई महीने में भी दो दिन दिल्ली में रहे थे। 25 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एनडीए की बैठक हुई थी, जिसमें सीएम नीतीश कुमार शामिल हुए थे।