Join Us On WhatsApp
BISTRO57

STF और गया पुलिस ने 1 लाख के इनामी नक्सली को दिल्ली से किया गिरफ्तार..

STF and Gaya police arrested a Naxalite with a reward of Rs

Gaya -STF और गया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 1 लाख का कुख्यात इनामी नक्सली अनिल यादव उर्फ सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया है।यह गिरफ्तारी दिल्ली के पहाड़गंज से हुई है.


गिरफ्तार इनामी नक्सली अनिल यादव उर्फ सद्दाम पर कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं। वह 2005 से नक्सली संगठनों के साथ जुड़ बड़े अपराधों को अंजाम दे रहा था। इसकी खुलासा नीमचक बथानी एसडीपीओ प्रकाश कुमार ने किया है।


SDPO ने बताया कि गया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात नक्सली अनिल यादव उर्फ सद्दाम दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने वहां छापेमारी की। जैसे ही पुलिस ने मकान को घेरा, कुख्यात इनामी नक्सली अनिल यादव उर्फ सद्दाम भागने की कोशिश करने लगा। टीम सजग थी और उसने उसे मौके पर ही धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल यादव उर्फ सद्दाम, निवासी धर्मपुर, थाना हुलासगंज, जहानाबाद बताया है.एसडीपीओ ने बताया कि कुख्यात इनामी नक्सली अनिल यादव उर्फ सद्दाम पर 2020 में जहानाबाद और गया जिलों में विस्फोटकों के साथ बड़ी नक्सली घटनाओं की साजिश रचने का आरोप है। वह खिजरसराय थाना कांड संख्या 302/20 सहित कई गंभीर मामलों में वांछित था। इस कांड में पुलिस ने पूर्व में छह अन्य नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। लंबा आपराधिक इतिहाससद्दाम का आपराधिक इतिहास लंबा है।

वह हत्या, विस्फोटक पदार्थों की तस्करी और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में शामिल रहा है। 2004 से लेकर 2020 तक उस पर कई केस दर्ज हैं। अनिल यादव के पकड़े जाने से गया, जहानाबाद और नवादा जिलों में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगने की उम्मीद है। वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने इसे पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है.

 गया से मनीष की रिपोर्ट

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp