Join Us On WhatsApp

BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा, इस बात की अटकलों को मिल रहा बल...

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने और पदभार ग्रहण करने के बाद अब नितिन नबीन ने बिहार सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने भाजपा एक व्यक्ति एक पद के नियम के तहत अपना इस्तीफा दिया है. उनके इस्तीफे के बाद...

The BJP's national working president has resigned from his m
BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा, इस बात की अटकलों को मिल रहा बल...- फोटो : Darsh News

पटना: बड़ी खबर सामने आ रही है बिहार के सियासी गलियारे से जहां दो दिन पहले भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने वाले बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। नितिन नबीन भाजपा के एकल पद के नियमों के तहत भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी ग्रहण करते ही अब मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन ने अपना इस्तीफा मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेज दिया है। अब उनकी जगह पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी किस विधायक को दी जाती है यह तो देखने वाली बात है लेकिन अब यह साफ होता दिख रहा है कि नितिन नबीन की अब भाजपा के बॉस के रुप में लंबी पारी चलने वाली है।

यह भी पढ़ें     -       बिहार के उर्जा विभाग को मिले 2390 नए कर्मी, CM नीतीश ने सौंपा नियुक्ति पत्र...

बता दें कि रविवार को भाजपा के संसदीय बोर्ड के फैसले के अनुसार पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने की अधिसूचना जारी की जिसके बाद सोमवार को वे दिल्ली पहुंचे और पार्टी मुख्यालय में विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद वे पार्टी के सभी वरीय नेताओं से मुलाकात भी कर रहे हैं। इस बीच भाजपा के एक व्यक्ति एक पद के नियम के तहत उन्होंने बिहार सरकार में मंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया है।

यह भी पढ़ें     -       बिहार में भ्रष्टाचार से अर्जित की संपत्ति तो बच नहीं पाएंगे, विशेष निगरानी इकाई के निशाने पर एक और धनकुबेर अधिकारी...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp