Daesh NewsDarshAd

भारत के संसदीय इतिहास में झारखंड मुक्ति मोर्चा का चरित्र दागदार रहा है- सुदेश महतो ... गिरिडीह समेत राज्य की सभी 14 सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करने की है तैयारी ...

News Image

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि इस बार का आम चुनाव कई मायने में अहम है। प्रगति को गति देने के साथ एक सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए एनडीए प्रतिबद्ध है, तो दूसरी तरफ नेतृत्व विहीन इंडी गठबंधन नकारात्मकता फैलाने में जुटा है। 

उक्त बातें पर्व उपमुख्यमंत्री सह पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत तेलो, बाजार टांड में आयोजित मिलन समारोह में कही। इस दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी लखन लाल महतो ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सुदेश महतो की उपस्थिति में आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सुदेश कुमार महतो ने कहा कि यह चुनाव देश के नेतृत्व करने वाले को चुनने के लिए भी है। अब तक दो चरणों में हुए मतदान में जो संकेत मिल रहे हैं उससे जनता ने नरेंद्र मोदी जी के संकल्प और मंत्र- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास पर भरोसा किया है। 

उन्होंने कहा कि गिरिडीह संसदीय क्षेत्र में एनडीए की बड़ी जीत के साथ यहां की जनाकांक्षाओं को पूरे करने के लिए हम सभी को मिलकर अपनी जिम्मेदारी और जवाबदेही सुनिश्चित करनी है। झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो और कांग्रेस की विदाई यही लोकसभा चुनाव में तय हो जाएगी। आजसू ने गिरिडीह के विकास को अपना लक्ष्य‌ माना है और झामुमो-कांग्रेस वालों का काम है पहले अपना अपना घर भरना। अब जनता इनके छलावे में आने वाली नहीं है। 

इस मौके पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लखन लाल महतो ने कहा कि सुदेश महतो के विचार, सोच व आजसू पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आज पार्टी में शामिल हो रहा हूँ। पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी जायेगी उसका निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे और पार्टी के नीति सिद्धान्तों को जन जन तक पहुचाएंगे। 

Darsh-ad
Darsh-ad
Darsh-ad

Scan and join

Description of image