कैमूर से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। कुदरा रेलवे स्टेशन के पास एक महिला की उसके पति के सामने ही ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसे के बाद पति का दर्द और उसकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
यह भी पढ़ें : जेडीयू नेताओं की लगातार बैठकों से सियासत गरम, अनंत सिंह बोले “दुख तो लगता है…”—क्या नीतीश करेंगे बड़ा ऐलान?
घटना कुदरा रेलवे स्टेशन के पश्चिम, पोल संख्या 598/6 और 598/5 के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी रेलवे पटरी पार कर रहे थे। पति पहले सुरक्षित पटरी पार कर गया, जबकि उसकी पत्नी पीछे से पटरी पार कर रही थी। तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रही पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन नजर आई। पति ने खतरे को भांपते हुए जोर-जोर से चिल्लाकर पत्नी को रुकने के लिए कहा, लेकिन इसी दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : टायर दुकानदार की बेटी ने कर दिया कमाल! वैशाली से निकली बिहार की टॉपर शाबरीन
मृतका की पहचान भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के सीढ़ी गांव निवासी शदिक खान की पत्नी अकतीमा हदीस के रूप में हुई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पति सदमे में आ गया और घटनास्थल पर ही फूट-फूटकर रोने लगा। उसकी चीखें और दर्द भरी दहाड़ सुनकर आसपास मौजूद लोग भी भावुक हो उठे।घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि दंपति कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे। यह हादसा एक बार फिर रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान बरती जाने वाली लापरवाही के खतरों की याद दिलाता है।
यह भी पढ़ें : सीएम कुर्सी पर किसकी नजर? बीजेपी vs जदयू में ‘निशांत’ की एंट्री से बढ़ा सस्पेंस!




