बिहार के जहानाबाद जिले में पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम पर गुरुवार की सुबह-सुबह हमला हुआ। यह घटना जिले में 24 घंटे के अंदर दूसरी बार हुई है। घोसी थाना क्षेत्र के शेखपुरा नट टोली में उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी करने पहुंची थी, तभी असामाजिक तत्वों ने अचानक टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में 6 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए गया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में सिपाही संगम कुमार, विकास कुमार, चंदन कुमार, संतोष कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, अनीश कुमार और अजय कुमार शामिल हैं।
बता दें कि इससे पहले बुधवार को भी जहानाबाद में पुलिस टीम पर हमला हुआ था। उस दिन पटना हाईकोर्ट के आदेश पर रत्नी फरीदपुर प्रखंड के गुलाबगंज बाजार से अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस पर पथराव किया गया था। इस दौरान तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए थे और छह को हल्की चोटें आई थीं। पुलिस के तीन वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए थे। पुलिस ने मामले में 14 लोगों को हिरासत में लिया।
यह भी पढ़ें: Neet छात्रा मामले में हॉस्टल के मालिक के घर रेड , उनके घर से मिले अहम सुराग
गुलाबगंज बाजार में विवाद एक भूखंड को लेकर था। कुछ लोगों ने इसे सरकारी बताते हुए दुकान बना ली थी, जबकि अशोक शर्मा नामक व्यक्ति इसे अपनी जमीन बता रहे थे। उन्होंने जिला प्रशासन से मदद मांगी, लेकिन प्रशासन की कार्रवाई न होने पर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। न्यायालय के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया।
यह भी पढ़ें: लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई आज, लालू फैमिली हो सकती है पेश
जैसे ही बुधवार को जिला परिवहन पदाधिकारी और थानाध्यक्ष अवैध कब्जा हटाने गए, विरोध करने वाले लोगों ने सड़क पर रोड़ेबाजी और टायर जलाकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। यह संघर्ष करीब तीन घंटे तक चला। पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई कर रही है।