Join Us On WhatsApp

गोपालगंज में खुलेआम आपराधिक वारदात !! युवक को गोली मार हो गए फरार

गोपालगंज में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी।

attempt to murder in gopalganj
गोपालगंज में खुलेआम आपराधिक वारदात !! युवक को गोली मार हो गए फरार- फोटो : Darsh News

गोपालगंज जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के पास दिनदहाड़े बाइक सवार दो अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी तेज रफ्तार बाइक से मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें: फिर दिखा डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का रौद्र रूप, मंच से ही कर दिया CO को सस्पेंड...

सूचना मिलते ही मीरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जांच में यह मामला आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए हथुआ के एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता खुद हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल युवक से मुलाकात की, उसका हालचाल जाना और डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पुलिस टीम को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: दरभंगा में पुलिस का तांडव: महिला डॉक्टर को दी माँ- बहन की गाली

एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का लग रहा है। युवक के हाथ में गोली लगी है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में तेजी से अनुसंधान किया जा रहा है और जल्द ही इस गोलीकांड का खुलासा किया जाएगा।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp