Join Us On WhatsApp

कांग्रेस ने बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजा राहत सामग्री

Congress ne badha pidit ke liye bheja raht samgri

बिहार मे बाढ़ को लेकर हाहाकार है जिले मे आई बाढ़ के कारण जहां एक तरफ सरकार बाढ़ पीड़ितों की हर सम्भव मदद कर रही है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मे कैंप चलाकर फूड पैकेट और राहत सामग्री बांटने का काम कर रही है वही विपक्ष भी बाढ़ पीड़ितों की सहायता को लेकर कमर कस ली है और बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रही है 

इसी कड़ी में आज बिहार कॉंग्रेस सेवा दल के द्वारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों मे बाढ़ पीड़ितों के राहत के लिए मेडिकल कैंप और दवा वितरण को लिये गाड़ी रवाना किया है/

बिहार कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि आज से बाढ़ प्रभावित जिला में रोज सामाग्री भेजी जायेगी,बाढ़ की स्थिति गंभीर है और सरकार राहत कार्य नहीं पहुच पा रहा है इसी कॉंग्रेस पार्टी ने फैसला किया कि सदाकत आश्रम से भी सरकार और बाढ़ पीड़ितों को मदद करने का काम करेगी,,अखिलेश सिंह ने बताया कि हमलोग मूक दर्शक होकर इस गंभीर समस्या को खारिज नहीं कर सकते,पार्टी के नेता  विधायक अपने-आपमे क्षेत्र मे राहत सामग्री का वितरण कर रहे है,प्लास्टिक सीट की भारी कमी है और ख़ासकर के जानवरों का जीना मुहाल हो गया है अखिलेश प्रसाद ने कहा की हर राजनीति पार्टियों के साथ साथ एनजीओ सहित सभी संस्थानों को बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आना चाहिए,अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा की सरकार को प्रो एक्टिव होकर काम करना चाहिए।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp