मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कारवाई में पुलिस ने भारी मात्र में जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कारवाई से इलाके में हडकंप मच गया है और कई बड़े नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। 

पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 की रात जिला आसूचना इकाई और काजी मोहम्मदपुर थाना की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि कलमबाग चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास संदिग्ध गतिविधि हो रही है। सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। इस दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 200 राउंड जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

यह भी पढ़ें : रिमोट कंट्रोल से चलेगी सरकार? पप्पू यादव का बड़ा बयान, 14 अप्रैल को इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक तिवारी (थाना-तरवारा, जिला सिवान) और अनमोल कुमार (थाना-सुप्पी, जिला सीतामढ़ी) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी। उनकी निशानदेही पर विश्वविद्यालय परिसर स्थित पीजी हॉस्टल के कमरा संख्या 54 में भी छापेमारी की गई, जहां से एक पिस्टल का होल्स्टर और एक मैगजीन बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें : सिमराही में करोड़ों की खरीद पर बवाल! RTI खुलासे से उठे कई बड़े सवाल

पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह मामला किसी बड़े आपराधिक गिरोह से जुड़ा हो सकता है, जिसकी कड़ियों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल, दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में कारतूस कहां से लाए गए और उनका इस्तेमाल किस मकसद से होना था।