Join Us On WhatsApp

फ्लैट नहीं बेचा तो शुरू हुआ उत्पात, यमुना अपार्टमेंट में हंगामे से दहशत

पटना के बोऱिंग रोड स्थित यमुना अपार्टमेंट में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से दहशत का माहौल है। प्रॉपर्टी विवाद के बाद लगातार झगड़े और धमकियों से परेशान होकर परिवार को इलाका छोड़ना पड़ा है।

if the flat was not sold then the commotion started
फ्लैट नहीं बेचा तो शुरू हुआ उत्पात, यमुना अपार्टमेंट में हंगामे से दहशत- फोटो : DARSH NEWS

पटना के एस.के. पुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बोऱिंग रोड स्थित यमुना अपार्टमेंट इन दिनों असामाजिक तत्वों के कारण चर्चा में है। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से यहां लगातार हंगामा, झगड़ा और डर का माहौल बना हुआ है। इस वजह से स्थानीय निवासी काफी परेशान हैं।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला 5 तारीख से शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि कुछ लोग यमुना अपार्टमेंट में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आए थे। शुरुआती बातचीत भी हो गई थी, लेकिन बाद में सोसाइटी से जुड़े लोगों ने जानकारी दी कि ये लोग सही नहीं हैं और इन्हें फ्लैट नहीं बेचना चाहिए। इसके बाद जब प्रॉपर्टी बेचने से मना कर दिया गया, तो विवाद शुरू हो गया।


यह भी पढ़ें: प्रेमी शादी तोड़ने का बना रहा था दबाव तो युवती ने रच डाली हत्या की साजिश, गलती से शूटर ने किसी और को बना लिया निशाना...


आरोप है कि प्रॉपर्टी नहीं मिलने से नाराज़ इन लोगों ने अपार्टमेंट में रहने वाले परिवार को परेशान करना शुरू कर दिया। आए दिन गाली-गलौज, झगड़ा और धमकी की घटनाएं सामने आने लगीं। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि परिवार को डर के कारण पटना छोड़कर बाहर जाना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि असामाजिक तत्व अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों का पीछा भी करते हैं और माहौल को जानबूझकर खराब कर रहे हैं। इस पूरे मामले को लेकर एस.के. पुरी थाना में दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपार्टमेंट के निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि इलाके में शांति बनी रहे और लोग बिना डर के अपने घरों में रह सकें। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें: रील्स के चक्कर में कर दी सैकड़ों लोगों की जिंदगी से खिलवाड़, वंदे भारत एक्सप्रेस को रोकने के लिए ट्रैक कर दिया बड़ा कांड...



Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp