Join Us On WhatsApp

प्रेमी शादी तोड़ने का बना रहा था दबाव तो युवती ने रच डाली हत्या की साजिश, गलती से शूटर ने किसी और को बना लिया निशाना...

प्रेमी शादी तोड़ने का बना रहा था दबाव तो युवती ने रच डाली हत्या की साजिश, गलती से शूटर ने किसी और को बना लिया निशाना...

premi ki hatya ki sajish
प्रेमी शादी तोड़ने का बना रहा था दबाव तो युवती ने रच डाली हत्या की साजिश, गलती से शूटर ने किसी और को - फोटो : Darsh NEWS

कैमूर: कैमूर पुलिस ने बीते दिनों सुशील चौरसिया हत्याकांड का खुलासा कर लिया है साथ एक युवती समेत तीन अपराधी को भी गिरफ्तार कर लिया और एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग मामले को लेकर अपराधी हत्या किसी और की करने आये थे और गलतफहमी की वजह से किसी और की हत्या कर दी।

घटना की जानकारी देते हुए कैमूर के एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि बीते दिनों अपराधियों ने भगवानपुर बाजार में चांद थाना क्षेत्र के करवनिया गांव निवासी सुशील चौरसिया की गोली मार कर हत्या कर दी थी। युवक की हत्या के बाद पुलिस ने पिता के बयान पर चार लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इसके साथ ही पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज के आधार पर हत्या में शामिल आरोपियों की पहचान कई तथा एक नाबालिग को निरुद्ध करते हुए तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी सुहेल खान, चांद थाना क्षेत्र के के दोबहा निवासी आशीष पांडेय और भगवानपुर गांव निवासी सृष्टि कुमारी के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें      -      कल से शुरू होगी इंटरमीडिएट परीक्षा, बोर्ड ने छात्रों के लिए किया गाइडलाइन्स....

पुलिस पूछताछ में हत्या के आरोपी सोहेल खान ने पुलिस को बताया कि वह सृष्टि कुमारी के कहने पर उसके प्रेमी की हत्या करने गया था लेकिन गलती से उसने सुशील चौरसिया की हत्या कर दी। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि श्रृष्टि कुमारी का घर के सामने रहने वाले एक युवक प्रेम पासी के साथ प्रेम प्रसंग था। इस बीच युवती की शादी कहीं और फाइनल हो गई जिसके बाद प्रेमी उसे परेशान करने लगा और शादी नहीं करने का दबाव बनाने लगा। इस वजह से परेशान हो कर युवती ने सोहेल खान से संपर्क किया और उसने अपने साथियों के साथ मिल कर उसने हत्या करने की साजिश रची। इस काम में नाबालिग लड़के को लाइनर की भूमिका के लिए उनलोगों ने तैयार किया। 

आरोपियों ने बताया कि घटना के दिन नाबालिग ने जब उन्हें सूचना दी कि प्रेम एक मोटरसाइकिल गेराज में पहुंचा है जिसके बाद बाइक से दो आरोपी पहुंचे, लेकिन इस बीच प्रेम गेराज के अंदर चला गया और मृतक बाइक के पास आ कर खड़ा हो गया। मृतक ने अपने मुंह पर मफलर बांधा हुआ था इस वजह से उन्हें पहचान करने में गलती हुई और उसकी गोली मार कर हत्या कर दी और भबुआ दतियांव के रास्ते भाग निकले। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी थी और अब सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें      -      BCCI सीनियर महिला वन डे टूर्नामेंट के लिए बिहार की टीम घोषित, प्रगति होंगी कप्तान जबकि...

कैमूर से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp