Join Us On WhatsApp
BISTRO57

JDU प्रखंड अध्यक्ष को मुखिया ने शूट करवाया, बगहा पुलिस ने किया खुलासा..

JDU block president was shot by the chief, Bagaha police rev

Bagaha -JDU के भितहा प्रखंड अध्यक्ष विभव राय की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक शूटर भी शामिल है। साथ ही, हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।


एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि विभव राय की हत्या के पीछे खैरवा पंचायत के वर्तमान मुखिया पति मंटू सिंह का हाथ है। दोनों के बीच पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी। इसी रंजिश के चलते मंटू सिंह ने अपने रिश्तेदार विकास सिंह के साथ मिलकर विभव राय की हत्या की साजिश रची। मंटू सिंह ने हत्या के लिए पाँच लाख रुपये की सुपारी दी थी। 


इस साजिश को अंजाम देने के लिए विकास सिंह ने रवि प्रकाश, विजय यादव उर्फ टाइगर, और नन्हे सिंह के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। 7 अगस्त को धनहा थाना क्षेत्र के तमकुहा बाजार में विभव राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद इलाके में हंगामा हो गया था और विभव राय के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया था।


पुलिस की त्वरित कार्रवाई में रवि प्रकाश, विजय यादव, विकास सिंह, और नन्हे सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार, सुपारी की राशि, और एक मारुति स्विफ्ट कार बरामद की है। इस मामले में मुखिया पति मंटू सिंह और एक शूटर गौरव अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


एसपी ने बताया कि इस हत्याकांड की जाँच के लिए चार अलग-अलग एसआईटी टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने सराहनीय कार्य किया है। जल्द ही फरार अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस मामले में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में चार अलग-अलग S.I.T टीमों का गठन किया है, जो घटना की जांच में जुटी हैं। मौके पर पहुँची FSL टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन का कार्य पूरा किया। 


धनहां थाना में इस मामले को लेकर कांड संख्या 174/24 के तहत हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों—रवि प्रकाश (32), विजय यादव उर्फ टाइगर (24), विकास सिंह उर्फ विवेक सिंह (21), और नन्हे सिंह उर्फ कृष्णा कुमार सिंह (27)—को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों पर विभव राय की हत्या में शामिल होने का आरोप है।

 बगहा से अजय शर्मा की रिपोर्ट 

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp