Join Us On WhatsApp

मामूली विवाद बना जानलेवा,दो भाईओं के झगड़े में गई माँ की ही जान

रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

Minor dispute turns deadly
मामूली विवाद बना जानलेवा,दो भाईओं के झगड़े में गई माँ की ही जान- फोटो : Darsh NEWS

रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कहुआरा गांव में आपसी विवाद ने एक बुजुर्ग महिला की जान ले ली। नाले का पानी निकालने को लेकर दो चचेरे भाइयों के बीच शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि बीच-बचाव करने पहुंची 70 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कहुआरा गांव में दो पक्षों के बीच नाले से पानी निकालने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। एक तरफ नरेंद्र सिंह जबकि दूसरी ओर राजू सिंह और सुजीत सिंह आपस में भिड़ गए। झगड़े की आवाज सुनकर घर की बुजुर्ग महिला लक्ष्मीनिया कुंवर, जो नरेंद्र सिंह की माता थीं, दोनों पक्षों को शांत कराने के लिए बीच में पहुंचीं। इसी दौरान उन्हें गंभीर चोट लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: SIT टीम के साथ शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची CBI, छात्रा के कमरे से ले गई ये चीजें...

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर सिंधु शेखर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका लक्ष्मीनिया कुंवर स्वर्गीय दशरथ सिंह की पत्नी बताई जा रही हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की पहचान कर ली है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मामूली विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि आपसी विवादों को बातचीत से सुलझाएं और कानून अपने हाथ में न लें।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp