Join Us On WhatsApp

Nalanda News : कीड़ा युक्त भोजन खाने से 13 छात्राएं बीमार, मचा हाहाकार...एक की...

नालंदा में कीड़ा युक्त भोजन खाने से 13 छात्राएं बीमार, एक की हालत नाजुक विम्स अस्पताल में भर्ती. इलाज जारी. मामला नालंदा थाना क्षेत्र सब्बैत गांव के रघुबिगहा स्थित राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या प्लस टू आवासीय उच्च विद्यालय का है...

Nalanda News: Keeda yukt bhojan khane se 13 chhatra bimaar,
कीड़ा युक्त भोजन खाने से 13 छात्राएं बीमार- फोटो : Darsh News

Nalanda : नालंदा में कीड़ा युक्त भोजन खाने से 13 छात्राएं बीमार हो गई है। वहीं एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल, सभी छात्राएं का उपचार विम्स अस्पताल में चल रहा है। यह मामला नालंदा थाना क्षेत्र सब्बैत गांव के रघुबिगहा स्थित राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या प्लस टू आवासीय उच्च विद्यालय का है। वहीं सभी बीमार छात्राओं को आनन फानन में इलाज के लिए विम्स पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां एक छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही राजगीर एसडीओ आशीष नारायण, डीएसपी सुनील कुमार और जिला कल्याण पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और बीमार छात्राओं के इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने पूरे मामले की विस्तृत जानकारी भी ली। पीड़ित छात्राओं ने बताया कि, दोपहर के भोजन के तुरंत बाद एक छात्रा आंचल कुमारी की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। इसके बाद एक-एक कर 12 अन्य छात्राएं भी बीमार पड़ गई। छात्राओं ने आरोप लगाया कि, पिछले तीन-चार दिनों से जीविका दीदी के माध्यम से खराब और कीड़ा युक्त भोजन परोसा जा रहा है। जिससे लगातार तबीयत बिगड़ रही है। इन छात्राओं ने यह भी बताया कि, हॉस्टल की व्यवस्था के कारण परिवार को शिकायत करने पर उन्हें डांटा-फटकारा जाता है। आज भी जब उनकी तबीयत बिगड़ी, तब तत्काल अस्पताल नहीं ले जाया गया। शोरगुल सुनकर एक ग्रामीण ने 112 आपात सेवा को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से सभी छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और विद्यालय में भोजन व्यवस्था की समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं। इन बच्चों को खाना जीविका द्वारा संचालित किचन से किया है।


नालंदा से मो. महमूद आलम की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp