Join Us On WhatsApp

अब पटना में अकेले रह रहे बुजुर्गों का ख्याल रखेगी पुलिस, पटना पुलिस शुरू करने जा रही है...

अब पटना में अकेले रह रहे बुजुर्गों का ख्याल रखेगी पुलिस, पटना पुलिस शुरू करने जा रही है...

patna police bujurgo ka rakhegi khayal
अब पटना में अकेले रह रहे बुजुर्गों का ख्याल रखेगी पुलिस, पटना पुलिस शुरू करने जा रही है...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: राजधानी पटना में इन दिनों अकेले रहने वाले वृद्धजनों के विरुद्ध आपराधिक मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए पटना पुलिस एक विशेष अभियान की शुरुआत करने जा रही है। अभियान के तहत पुलिस वैसे घरों को चिह्नित करेगी जिसमें वृद्धजन अकेले रहते हैं। ऐसे वृद्धजनों से बात कर पुलिस उनके लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करेगी। इस बात को लेकर मुख्यालय ने सभी थानों और अन्य अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है।

मामले को लेकर सचिवालय डीएसपी 2 डीएसपी साकेत कुमार ने बताया कि इन दिनों देखा जा रहा है कि पटना के विभिन्न इलाकों खास कर पॉश इलाकों में से एक बोरिंग रोड में परिवार के सभी सदस्य कहीं बाहर रहते हैं जबकि घरों में केवल बुजुर्ग लोग ही रह रहे हैं। ऐसे बुजुर्गों और उनके घरों पर असामाजिक तत्वों की बुरी नजर रहती है और अक्सर उनके घरों को कब्जा करने या लूटपाट करने का मामला भी कई बार सामने आ चुका है। पटना में अकेले रह रहे बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर अब पटना ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

यह भी पढ़ें       -       बिहार का तीर्थस्थली गया जी बनता जा रहा है तस्करी का अड्डा, इस बार रेलवे स्टेशन पर....

डीएसपी ने बताया कि इस अभियान के तहत सभी थानों की पुलिस अपने इलाकों में ऐसे घरों और बुजुर्गों की पहचान करेगी जो अकेले रह रहे हैं। उसके बाद बीट अधिकारी ऐसे बुजुर्गों से मुलाकात कर समय समय पर जानकारी लेंगे कि उन्हें कोई परेशान तो नहीं कर रहा है या उन्हें किसी तरह का कोई खतरा तो नहीं है। उन्होंने बताया कि राजधानी पटना के बोरिंग रोड इलाके में इस तरह के मामले काफी अधिक देखने को मिल रहा है कि मकान या फ्लैट कब्जा करने के लिए अकेले रह रहे बुजुर्गों को निशाना बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें       -       NEET छात्रा मामले में आरोपी और पुलिस-नेताओं का है गठजोड़, जहानाबाद पहुंचे पप्पू यादव ने लगाये गंभीर आरोप... 

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp