पटना: राजधानी पटना के PMCH में शुक्रवार को आग लग गई जिसके बाद अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल हो गया। अगलगी की घटना के बाद दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना में किसी तरह के जान माल की क्षति नहीं हुई है लेकिन भवन में रखे कई सामान जल कर राख हो गए। आग PMCH के पुरानी बिल्डिंग में चल रहे पैथोलॉजी विभाग में लगी जिसके बाद अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल हो गया।
यह भी पढ़ें - जहरीली शराब ने छीनी जानें....तेजस्वी का बड़ा हमला -- " ये हादसा नहीं, सिस्टम फ़ैल है "
बताया जा रहा है कि भवन में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी जो देखते ही देखते फ़ैल गई और जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने भयंकर रुप ले लिया था। अगलगी की घटना की जानकारी के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मामले को लेकर दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि पैथोलॉजी विभाग में आग लगी थी। विभाग में कई तरह के केमिकल थे जिसमें अधिकतम ज्वलनशील पदार्थ जिस वजह से आग जल्दी फ़ैल गई। हालांकि हमलोगों ने करीब 10 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया। आग से किसी तरह के जान माल की क्षति नहीं हुई है लेकिन कितने रूपये का कितना क्या सामान जला है यह विभाग के अधिकारी या कर्मी ही बता सकते हैं।
यह भी पढ़ें - जलन बनी खून की वजह! दरभंगा में युवक को घेरकर मारी गोली— जानिये पूरी घटना की कहानी ?




