Bettiah :-खबर पश्चिम चंपारण जिले के योगापट्टी थाना क्षेत्र से है जहां पर अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हमला बोल दिया। जिसमें आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल हो गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि अतिक्रमण हटाने पुलिस टीम दल बल के साथ पहुची थी, लेकिन अतिक्रमणकारियों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि सीधे पुलिस टीम पर उन्होंने हमला करना शुरू कर दिया जिसमें आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने अपना एक झोपड़ी भी जला डाला जो वीडियो में साफ-साफ देखा जा रहा है कि पुलिस के समक्ष अतिक्रमणकारियों ने एक झोपड़ी में घर में आग लगा दिया है जो जलकर राख हो गया। अतिक्रमण हटाने के लिए मजिस्ट्रेट और भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी.

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट




