Join Us On WhatsApp

'जिसे जिम्मेदारी सौंपी गई उसने...', लालू की बेटी ने एक बार फिर अपने भाई पर साधा निशाना, पूछ डाले कई सवाल...

बिहार विधानसभा चुनाव में राजद की करारी हार के बाद से अब तक तेजस्वी यादव बिहार की राजनीति से गायब हैं लेकिन अभी हाल ही में पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया है. इस घोषणा के बाद से तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य लगातार हमलावर हैं और

rohini ka hamla
'जिसे जिम्मेदारी सौंपी गई उसने...', लालू की बेटी ने एक बार फिर अपने भाई पर साधा निशाना, पूछ डाले कई - फोटो : Darsh News

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्ष की बुरी हार के बाद सबसे अधिक अंतरकलह लालू यादव की पार्टी राजद में देखने को मिल रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले कथित प्रेम प्रसंग की वजह से लालू यादव ने खुद अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया तो दूसरी तरफ चुनाव में मिली करारी हार के बाद यह अंतरकलह और काफी बढ़ गया और अब तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने परिवार से नाता तोड़ने की घोषणा करने के बाद भी हमला करने से नहीं चूक रही हैं।

एक बार फिर रोहिणी आचार्य ने नाम लिए बगैर तेजस्वी यादव और उनके सहयोगियों पर जम कर हमला किया है। रोहिणी ने तेजस्वी के सहयोगियों पर पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को नजरअंदाज करने और पार्टी को बर्बादी की कगार पर ला खड़ा करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने इन लोगों से कुछ सवाल भी किये हैं। रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया के माध्यम से तेजस्वी और उनके सहयोगियों पर हमला किया है।

यह भी पढ़ें     -       चुनाव के दो महीने डैमेज कंट्रोल में जुटी कांग्रेस, बिहार के शीर्ष नेतृत्व की करेगी छुट्टी, कन्हैया-पप्पू...

क्या लिखा है रोहिणी ने....

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने लिखा है कि '"लालू जी और पार्टी के लिए किसने क्या किया" ये तो लोकसभा , हालिया संपन्न विधानसभा के चुनावी नतीजों और पार्टी की वर्त्तमान स्थिति से ही साफ़ है , जिसे जिम्मेदारी सौंपी गयी उसने, उसके आयातित गुरु और उस गुरु के गुर्गों ने तो लालू जी व पार्टी के प्रति समर्पित हरेक लालूवादी के दशकों के संघर्ष एवं प्रयासों को धो - पोछ कर पार्टी को बर्बादी की कगार पर ला कर खड़ा कर दिया .. सवाल पहले भी उठे थे , आज भी सवाल उठ रहे हैं , आगे भी उठेंगे , अगर नैतिक साहस है तो खुले मंच पर सवालों का सामना करने की हिम्मत जुटानी चाहिए , ज्ञान कौन दे रहा और ज्ञान देने की बात कर सच्चाई से मुँह कौन चुरा रहा , ये साफ़ हो जाएगा .. आज पार्टी के हरेक सच्चे कार्यकर्ता, समर्थक और हितैषी का सवाल है " जिन चंद घटिया लोगों को, लालू जी को नजरअंदाज कर , एक तरीके से सर्वेसर्वा बना दिया गया , उन लोगों ने पार्टी के लिए क्या किया ? और समीक्षा के नाम किए गए दिखावे पर क्या कार्रवाई की गयी ? समीक्षा रिपोर्ट अब तक क्यूँ नहीं सार्वजनिक की गयी और समीक्षा रिपोर्ट में जिन लोगों पर सवाल उठे उन पर अब तक कोई कार्रवाई क्यूँ नहीं की गयी ?"

बता दें कि पार्टी की करारी हार के बाद से अब तक करीब दो महीने बीत जाने के बावजूद तेजस्वी यादव बिहार की राजनीति से नदारद दिख रहे हैं। बीते 25 जनवरी को राजधानी पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अब लालू यादव ने उन्हें पार्टी के सेकंड मैन का आधिकारिक दर्जा दे दिया है जिसके बाद रोहिणी आचार्य अपने भाई पर लगातार हमलावर हैं और पार्टी को बर्बाद करने का आरोप लगा रही हैं। बता दें कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से ठीक एक दिन पहले लालू यादव के करीबी विधायक भाई वीरेंद्र ने भी इशारों इशारों में तेजस्वी पर सवाल खड़े किये थे और टिकट बंटवारे में कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें     -       NEET छात्रा के परिजनों को SIT कर रही परेशान? परिवार के लोगों ने कहा 'हमें भरोसा नहीं..'


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp