Join Us On WhatsApp

प्रेम प्रसंग में पत्नी बन रही थी बाधक तो हटा दिया रास्ता से, वाहन जांच के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा पति ने बताया सबकुछ...

प्रेम प्रसंग में पत्नी बन रही थी बाधक तो हटा दिया रास्ता से, वाहन जांच के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा पति ने बताया सबकुछ...

rohtas me patni ki htya
प्रेम प्रसंग में पत्नी बन रही थी बाधक तो हटा दिया रास्ता से, वाहन जांच के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा प- फोटो : Darsh NEWS

रोहतास: बीते रविवार को बिहार के रोहतास में एक अज्ञात महिला का सूटकेस में बरामद शव मामले में पुलिस ने खुलासा कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है जिसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला रोहतास के डेहरी थाना क्षेत्र का है जबकि पुलिस ने आरोपी को सोनहन थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान गिरफ्तार किया, जिसके बाद मामले का खुलासा हो गया है।

मामले की जानकारी देते हुए भभुआ के डीएसपी मनोरंजन भारती ने बताया कि बीते रविवार को जिले के डेहरी रेलवे स्टेशन के समीप एक लाल सूटकेश में एक महिला का शव बरामद हुआ था। शव बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस बीच पता चला था कि मृतिका का पति अपने घर से गायब है जिसके बाद पुलिस का शक उसके पर था और उसकी तलाश जारी थी। इसी बीच मंगलवार को सोनहन थाना क्षेत्र की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद उसने हत्या की पूरी कहानी बताई।

यह भी पढ़ें     -       BPSC के कैलेंडर में TRE-4 गायब, 9 फरवरी से फिर शुरू होगा छात्रों का आंदोलन

डीएसपी ने बताया कि पूछताछ में देहरी के जक्की बिगहा निवासी कयुमुद्दीन शेख मंसूरी ने बताया कि लंबे समय से उसका प्रेम प्रसंग अपनी ही मामी की बहन से था जिसका उसकी पत्नी विरोध करती थी। पत्नी के विरोध से परेशान हो कर उसने उसे ही रास्ते से हटाने की साजिश रची और हत्या कर शव को सूटकेस में बंद कर डेहरी रेलवे स्टेशन के समीप फेंक दिया। डीएसपी ने बताया कि सोनहन थाना की पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इस दौरान जब पुलिस ने एक कार को रुकवाया तो उससे उतर कर एक व्यक्ति भागने लगा जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया। 

पकडे व्यक्ति ने पुलिस पूछताछ में अपनी पहचान बताई और उसने ही हत्याकांड से भी पर्दा उठा और अपना गुनाह कुबूल करते हुए पूरी कहानी बताई। फ़िलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ें     -       विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन राबड़ी आवास पर जुटे महागठबंधन के सभी विधायक, क्या होगी चर्चा...

प्रमोद कुमार की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp