Join Us On WhatsApp

एब्सेंट बताकर कर दिया फेल ! कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों का फूटा गुस्सा

बिक्रम प्रखंड के दादोपुर गांव स्थित महंत मधुसूदन महाविद्यालय में सेमेस्टर-V के परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया

student by being declared fail
एब्सेंट बताकर कर दिया फेल ! कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों का फूटा गुस्सा- फोटो : Darsh NEWS

पटना: बिक्रम प्रखंड के दादोपुर गांव स्थित महंत मधुसूदन महाविद्यालय में गुरुवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब सेमेस्टर-V के छात्रों ने परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाया। बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज परिसर में जुटे और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। छात्रों का कहना है कि उन्होंने नियमित रूप से कक्षाएं कीं और परीक्षा भी दी, इसके बावजूद उन्हें बिना किसी स्पष्ट कारण के फेल कर दिया गया। छात्रों का आरोप है कि परिणाम जारी करते समय गंभीर लापरवाही बरती गई है। कई छात्रों ने यह भी कहा कि उनके नाम के आगे “एब्सेंट” लिखा गया है, जबकि वे परीक्षा में मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: गयाजी में राइस मिल कारोबारी के ठिकानों पर IT की रेड

वहीं कॉलेज प्रशासन का कहना है कि जिन छात्रों को फेल या एब्सेंट दिखाया गया है, वे परीक्षा के दौरान अनुपस्थित थे। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी रिकॉर्ड की जांच की जा रही है और अगर किसी तरह की गलती पाई जाती है तो उसे सुधारा जाएगा। हंगामे के दौरान कुछ छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उन्होंने अपनी समस्या रखने की कोशिश की, तो उन्हें धमकी दी गई। इस आरोप के बाद माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया। छात्राओं ने निष्पक्ष जांच और जल्द समाधान की मांग की।

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में छात्राओं ने फ्रेंच और अंग्रेजी में हुआ CM का किया स्वागत, समृद्धि यात्रा के दौरान दी 827 करोड़ की योजनाओं की सौगात

स्थिति को संभालते हुए कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को आश्वासन दिया कि 2 फरवरी तक सभी शिकायतों का समाधान कर लिया जाएगा। इसके लिए परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों और उपस्थिति रिकॉर्ड की दोबारा जांच की जाएगी। फिलहाल, प्रशासन के आश्वासन के बाद छात्र शांत हुए हैं, लेकिन उन्होंने साफ कहा है कि अगर तय समय तक समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे दोबारा आंदोलन करेंगे। यह मामला कॉलेज की परीक्षा प्रणाली और पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp