पटना: एक तरफ बिहार की सत्ता में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर राजनीति गर्म है तो दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल चुनाव की गर्माहट भी बिहार में देखी जा रही है। इस बीच अब दिल्ली में आप के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ने का एलान कर एक और हलचल पैदा कर दी है। राघव चड्ढा समेत आप के 7 राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ कर भाजपा में जाने की घोषणा पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भाजपा और पार्टी बदलने वाले सभी सांसदों को लेकर बड़ी बात कह दी।
यह भी पढ़ें - दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल को राघव चड्ढा ने दिया बड़ा झटका, 10 में से 7 सांसद जायेंगे BJP में
शुक्रवार को कोलकाता जाते वक्त पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि तमिलनाडू में एक बार फिर सत्ता की वापसी हो रही है।वहां भाजपा का तो नामोनिशान भी नहीं है ऐसे में हम आश्वस्त हैं कि एक बार फिर से हमारी पार्टी का गठबंधन वहां सरकार बना रही है। वहीं पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से ममता बनर्जी सरकार की वापसी हो रही है। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के द्वारा ममता बनर्जी के ऊपर दिए बयान को लेकर कहा कि जब साथ चुनाव नहीं लड़ रहे हैं तो फिर इस तरह के बयान तो आते ही रहते हैं। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल में अमित शाह के बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि गुंडों को उल्टा लटकाया जायेगा पर जवाब देते हुए कहा कि पहले भाजपा के गुंडों को लटका लें। 7-7 मर्डर केस वाले को सीएम बना रहे हैं।
इस दौरान तेजस्वी यादव ने राघव चड्ढा के आप छोड़ कर भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कहा कि सभी लोग कंप्रोमाइज्ड हो गए हैं। सभी बाइक और डरे हुए लोग भाजपा में जा रहे हैं। भाजपा हमेशा ही लोगों को डरा कर या खरीद कर अपनी पार्टी में शामिल करवा लेती है। जिस दौरान अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जेल में थे उस वक्त भी राघव चड्ढा लंदन में थे। सब लोग जान रहे हैं कि ये उसी वक्त से भागे हैं या भगाए गए हैं। हम सभी विपक्षी लोगों को ऐसे लोगों की पहचानना होगी।
यह भी पढ़ें - नीतीश का CCC लागू रहेगा बिहार में, अब थानों की भी निगरानी करेगा डायरेक्ट CMO





