पटना: वर्ष 2024 में BPSC की तरफ से आयोजित TRE-3 परीक्षा में पेपर लीक मामले में EOU लगातार छानबीन कर रही है। EOU की टीम ने पेपर लीक के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह पिछले दस वर्षों से संजीव मुखिया के साथ मिल कर पेपर लीक करवाता था। EOU की टीम ने राजधानी पटना के करबिगहिया इलाके में छापेमारी कर प्रवीन कुमार सिन्हा उर्फ़ डब्लू मुखिया को गिरफ्तार किया है। डब्लू मुखिया संजीव मुखिया के गिरोह का महत्वपूर्ण सदस्य है और वह पेपर लीक की साजिशें बनाता था।
यह भी पढ़ें - भाई और पिता कर्णाटक में करते हैं सिलाई का काम, गरीबी के बावजूद मेहनत के बल पर टॉप 3 में शामिल हुई शाजिया
EOU की पूछताछ में लखीसराय के मानिकपुर थाना क्षेत्र के कोनिपार निवासी डब्लू मुखिया ने बताया कि वह पिछले दस वर्षों से संजीव मुखिया के गिरोह से जुड़ा है और पेपर लीक करवाने में उसकी मदद करता था। वर्ष 2024 में आयोजित BPSC की TRE-3 परीक्षा में भी उसने अभ्यर्थियों को हजारीबाग ले जार कर प्रश्न और उत्तर रटवाने की योजना बनाई थी। इस दौरान वह पांच-6 स्कार्पियो से 30 अभ्यर्थियों को हजारीबाग ले गया था और वहां एक होटल में सभी को प्रश्नोत्तर याद करवा रहा था लेकिन इसी दौरान EOU ने छापेमारी कर दी थी।
बता दें कि इस मामले में EOU ने अब तक 293 आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र समर्पित किया है वहीं अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छानबीन में जुटी है। इस मामले में EOU ने अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा है जिसमें सरगना संजीव मुखिया भी शामिल है।
यह भी पढ़ें - आखिरकर खत्म हुआ इंतजार, जेल से बाहर निकले अनंत सिंह, साथ में है....