पटना: राज्यसभा जाने की इक्षा की घोषणा करने के साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। राज्यसभा चुनाव में उन्होंने जीत भी दर्ज कर ली एक संविधान के अनुसार उन्हें 14 दिनों के अंदर पहले के सदन से इस्तीफा देना होगा। इसके तहत सीएम नीतीश अगर 30 मार्च से पहले विधान परिषद की सदस्यता नहीं छोड़ेंगे तो फिर उनकी राज्यसभा की सदस्यता स्वतः रद्द हो जाएगी। अब सूत्रों के हवाले से नीतीश कुमार के इस्तीफे की तारीख सामने आ गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार 30 मार्च को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। माना जा रहा है कि सीएम नीतीश का एमएलसी पद छोड़ना तय है और उनका यह कदम आगे की रणनीतिक दिशा आय करेगी। एक जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार 12 अप्रैल को राज्यसभा की शपथ ले सकते हैं इसके बाद वह 13 या 14 अप्रैल को पटना लौटेंगे और संभव है कि इसी दौरान सीएम पद से भी इस्तीफा दे दें। लेकिन अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि सीएम नीतीश कब तक इस्तीफा देंगे। इस मामले में बातचीत के दौरान NDA के नेता नीतीश कुमार को ही वर्तमान में सीएम बता रहे हैं। हालांकि विधान परिषद से इस्तीफा देने के बाद भी नीतीश कुमार अगले 6 महीने तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं।
यह भी पढ़ें - रामनवमी की शाम निकलने वाले हैं पटना की सड़कों पर तो जरुर पढ़ें यह खबर, इन रास्तों पर निकलना होगा...
बता दें कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की घोषणा के साथ ही नए मुख्यमंत्री चेहरा पर चर्चा तेज हो गई है जिसमें भाजपा के कई नेताओं का नाम रेस में आगे है। हालांकि अब तक इस मामले में कोई बयान नहीं दिया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी राजनीतिक एंट्री की है और माना जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री की सरकार में निशांत कुमार को भी कोई अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। फ़िलहाल यह देखने वाली बात है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा कब देते हैं।
यह भी पढ़ें - चैत्र नवरात्र के अवसर पर थावे शक्तिपीठ मंदिर में उमड़ी भारी भीड़, सुरक्षा का किया गया है पुख्ता इंतजाम