पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां एक कार्रवाई में गई पुलिस पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस पर हमले में दो पुलिस अधिकारी जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। फ़िलहाल पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है वहीं मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। घटना राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना इलाके के साईं मंदिर आम बगीचा इलाके की है।

जानकारी के अनुसार पुलिस बीते 21 अप्रैल की शाम वाहन जांच कर रही थी इस दौरान एक बाइक सवार को पुलिस ने जब रोक कर कागजात की मांग की तो बाइक सवार कोई कागज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने बाइक जब्त कर ली और युवक को घर से कागजात लाने के लिए कहा। थोड़ी देर बाद युवक अपने अन्य साथियों के साथ थाना पहुंचा और वहां से जब्त बाइक ले भागा। थाना से बाइक ले कर भागने के बाद पुलिस ने उसके घर घर पर छापेमारी की जहां स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें     -      अगले तीन चार दिनों तक नहीं मिलने वाली है राहत, मौसम विभाग ने कई जिलों में जारी किया लू का अलर्ट

राजधानी में पुलिस पर हमले के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। वहीं कार्रवाई में पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है तथा उनसे पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही पुलिस सभी आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो पुलिस पर हमले के सभी आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी साथ ही बाइक की पूरी जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें     -      30 वर्ष पुराने मामले में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह हुए रिहा, हत्या मामले में सबूत के अभाव का मिला लाभ