darsh news

राजस्व कर्मियों के हड़ताल के पहले दिन ही विभाग ने कर दी बड़ी कार्रवाई, आनन फानन में वापस लेने पर करने लगे विचार...

revenue dept strike

पटना: बिहार में नई सरकार के गठन और उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का जिम्मा लेने के बाद लगातार भ्रष्ट और लापरवाह अधिकारी एवं कर्मियों के विरुद्ध आक्रामक हैं। विजय सिन्हा ने अपनी आक्रामक रवैये से बिहार के राजस्व अधिकारियों में जबरदस्त भय का माहौल पैदा कर दिया है। उन्होंने जन सुनवाई के दौरान कई राजस्व अधिकारी और कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की है जिसके बाद से बिहार राजस्व सेवा एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया। इसी के तहत एसोसिएशन के कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का एलान किया और इसके पहले ही दिन सरकार ने बड़ी कार्रवाई कर दी। इसके बाद राजस्व सेवा एसोसिएशन के अधिकारी ने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री से मुलाकात करने पहुंचे।

गाड़ी ली वापस, वेतन की भी कटौती

दरअसल बिहार राज्य राजस्व सेवा एसोसिएशन के सदस्यों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की और पहले ही दिन राजस्व विभाग के प्रधान सचिव सी के अनिल ने बड़ी कार्रवाई कर दी। उन्होंने सभी जिलों के समाहर्ता को पत्र लिख कर आदेश जारी किया कि जिस अंचल के अंचलाधिकारी एवं अन्य राजस्व कर्मी हड़ताल पर जा रहे हैं उनकी जगह पर मुख्यालय के वरीय कर्मियों को अंचलाधिकारी का प्रभार दे दिया जाए। इसके साथ ही हड़ताल पर गए अधिकारियों और कर्मियों से उनकी गाड़ी, डोंगल, कार्यालय के सभी अलमीरा और बक्से की चाभी ले ली जाये। इसके साथ ही प्रधान सचिव ने हड़ताल पर गए सभी कर्मियों के हड़ताल के दौरान नो वर्क नो पेमेंट के आधार पर वेतन की कटौती भी की जाये।

यह भी पढ़ें     -     सावधान! कहीं आपके दुकान में भी हथियार तो नहीं? पुलिस ने दुकानदार को पकड़ा तो परिजनों ने कहा...

हड़ताल वापस लेने की कही बात

सरकार के इस आदेश के बाद सभी अंचलाधिकारियों में हड़कंप मच गया जिसके बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष मंत्री विजय सिन्हा से मुलाकात के लिए पहुंचे। मुलाकात के दौरान मंत्री विजय सिन्हा ने कर्मियों की बातें सुनीं और उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। इस दौरान बिहार राज्य राजस्व सेवा एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि बीते दिनों कैबिनेट ने भूमि उप समाहर्ता के पद को बिहार लोक सेवा में समायोजित करने का निर्णय लिया गया है जिससे हमारे प्रमोशन समेत कई चीजों पर नेगेटिव असर पड़ने लगा था। हमने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया था और पहले ही दिन हमने विभाग के मंत्री से मुलाकात कर उनके समक्ष अपनी मांग रखी। हमारी मांग पर मंत्री ने विचार करने का आश्वासन दिया है साथ ही विभाग की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए कहा है। अब हम लोग अपने एसोसिएशन के सदस्यों के साथ विचार कर हड़ताल वापस ले लेंगे।

मंत्री ने कहा...

वहीं मामले में मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि हम सब जनता के सेवक हैं और हमारी जनता के प्रति जिम्मेवारी है। हम जनता की समस्याओं को लेकर काम करना चाहते हैं। हमने हड़ताल पर जा रहे कर्मियों से बातचीत की और उनकी बातें सुनी हैं। हम उनकी मांगों पर भी विचार करेंगे और हमने उन्हें यह भी कहा है कि अगर आप बेहतर काम करेंगे तो हम आपको सम्मान भी देंगे लेकिन किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बातचीत के दौरान कर्मियों ने भी सहयोग करने और जनता के हित में काम करने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें     -     काम कृषि विकास का और मालिक सोना चांदी और हीरे का..., निगरानी की टीम ने जब ली तलाशी तब तो...


Scan and join

darsh news whats app qr