पटना: बिहार में इन दिनों पुलिस STF के सहयोग से लगातार अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में STF ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भागलपुर और सारण में बड़ी कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फ़िराक में थे जिसे गुप्त सूचना के आधार पर STF ने विफल कर दिया और सभी को गिरफ्तार कर लिया। अब गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।
STF से दी गई जानकारी के अनुसार STF की विशेष टीम ने हबीबपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में STF को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए हैं। सूचना के आधार पर STF ने कार्रवाई करते हुए भागलपुर के खरीक थाना क्षेत्र के प्रिंस कुमार और दिलखुश कुमार को 1 देशी पिस्टल, दो मैगजीन, 20 जिन्दा, 5500 रूपये, 2 मोबाइल, 1 मोटरसाइकिल बरामद किया है। फ़िलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर और भी अधिक जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें - बिहार के मंत्री और अधिकारी चलेंगे और भी अधिक प्रीमियम कारों में, सरकार ने बढ़ा दी है...
वहीं दूसरी तरफ STF की विशेष टीम ने सारण के मसरख थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में STF को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए हैं। सूचना के आधार पर STF ने कार्रवाई करते हुए बसंतपुर थाना क्षेत्र निवासी राजशेखर सिंह, मुफस्सिल थानाध्यक्ष निवासी हिमांशु कुमार उर्फ़ गोलू, वरुण राज और अमृत कुमार सिंह उर्फ़ रोहित कुमार सिंह को एक देशी कट्टा, 15 जिन्दा कारतूस, एक कार के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अपराधी हिमांशु के विरुद्ध राजधानी पटना और सारण जिले में हत्या, लूट समेत अन्य कई मामलों में केस दर्ज है वहीं राजशेखर उर्फ़ गोलू के विरुद्ध भी गड़खा थाना में आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज है।
इसके साथ ही STF की टीम ने गया जी पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए जहानाबाद और झारखंड के हजारीबाग में छापेमारी कर ट्रक लूट के दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही STF ने उनकी निशानदेही पर लूट का एक ट्रक, 2 मोबाइल, एक कार भी बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार STF की टीम बीते दिनों गया जी के चाकंद थाना क्षेत्र में सर्फ और साबुन लादे पिकअप वैन लूट मामले में करवरे करते हुए पहले जहानाबाद से पटना निवासी अवधेश प्रसाद को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर हजारीबाग से प्रवीण कुमार को गिरफ्तार किया। इनके पास से बीते 2 फरवरी को गया जी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रजनीगंधा और तुलसी भरा लूटा गया ट्रक भी बरामद किया है।
यह भी पढ़ें - तेज प्रताप की हो गई घर वापसी? तेजस्वी के बेटे के साथ खेलते हुए वीडियो किया शेयर...