बेगूसराय: बिहार में इन दिनों अप्रैल महीने में ही मई जून जैसी भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। पूरे राज्य में सूरज आग बरसा रहा है। एक तरफ मौसम विभाग ने बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है तो दूसरी तरफ दुनिया भर में एयर क्वालिटी और मौसम पर नजर रखने वाली एक संस्था ने बेगूसराय को लेकर बड़ा खुलासा किया है। संस्था ने बताया कि गर्मी के मामले में बेगूसराय दुनिया के टॉप 20 शहरों में शामिल है। सोमवार से जारी लू और गर्म हवाओं के बीच तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भीषण गर्मी की वजह से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है।

यह भी पढ़ें    -     30 वर्ष पुराने मामले में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह हुए रिहा, हत्या मामले में सबूत के अभाव का मिला लाभ

गर्मी के विकराल रूप के पीछे हिमालयी क्षेत्रों में तापमान वृद्धि, मानसून में देर और साफ आसमान के कारण तेज धुप को जिम्मेदार बताया जा रहा है, वहीं स्थानीय स्तर पर पेड़ पौधों की कटाई भी एक अहम कारण है। लगातार भीषण गर्मी की वजह से अब लोगों ने 11 बजे के बाद घरों से निकलना बंद कर दिया है वहीं पशु-पक्षी भी अब बाहर नहीं निकल रहे हैं। तेज धुप से बचाव के लिए लोग अब तौलिया और टोपी लगा कर घरों से निकल रहे हैं जबकि सडकों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी की वजह से जिलाधिकारी ने भी स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दोपहर 12:30 बजे के बाद शैक्षणिक कार्यों पर रोक लगा दी है

यह भी पढ़ें    -     राजधानी पटना में पुलिस पर हमला, दो पुलिस अधिकारी जख्मी, पहले थाना से ले भागा बाइक फिर...