Join Us On WhatsApp

सिवान में दिनदहाड़े खून! गोपालगंज में युवक को चाकू मार कर दी हत्या … पूरी खबर पढ़ें

गोपालगंज के पैठानपट्टी गांव का एक युवक सिवान में चाकू हमले का शिकार हो गया।

Bloodshed in broad daylight in Siwan
सिवान में दिनदहाड़े खून! गोपालगंज में युवक को चाकू मार कर दी हत्या … पूरी खबर पढ़ें- फोटो : Darsh NEWS

बिहार के बिहार के गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। थाना क्षेत्र के पैठानपट्टी गांव निवासी रफीक अहमद के पुत्र अफसर अली की सिवान में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद दोनों जिलों में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अफसर अली किसी निजी कार्य से सिवान गए थे। इसी दौरान बड़हरिया थाना क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि अफसर अली गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: इस दिन दो दिवसीय दौरे पर बिहार आयेंगे गृह मंत्री अमित शाह, अररिया और किशनगंज में...

घटना की सूचना मिलते ही पैठानपट्टी गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। जैसे ही अफसर अली का शव गांव पहुंचा, परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की भारी भीड़ उनके घर के बाहर जुट गई। हर किसी की आंखें नम थीं और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने इस निर्मम हत्या की निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक अपराधियों को सजा नहीं मिलती, तब तक परिवार को इंसाफ नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार जेसीबी का कहर! बाइक सवार दोस्त की मौत, दूसरा जिंदगी से जंग में

उधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का दावा है कि हमलावरों की पहचान के लिए हर पहलू से छानबीन की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp