Join Us On WhatsApp

पटना के ठाकुरबाड़ी की दुकान से अवैध हथियार और शराब बरामद, मठ प्रमुख ने लिया सख्त कदम

पटना के बाकरगंज स्थित बाबा भीखम दास की ठाकुरबाड़ी के पास तिरुपति पान भंडार में पुलिस ने छापेमारी कर हथियार और शराब बरामद की।

Crime in thakurbadi patna
पटना के ठाकुरबाड़ी की दुकान से अवैध हथियार और शराब बरामद, मठ प्रमुख ने लिया सख्त कदम- फोटो : Darsh News

पटना के बाकरगंज स्थित बाबा भीखम दास की ठाकुरबाड़ी में आज 04/02/2026 को एक अहम प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान ठाकुरबाड़ी के प्रमुख महंत श्री जय नारायण दास, सचिव तुलसी दास और कई अन्य मठाधीश व साधु संत मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता में महंत जय नारायण दास ने बताया कि दिनांक 01/02/2026 को शाम में पुलिस ने मठ के पास तिरुपति पान भंडार में छापेमारी की थी। इस दौरान वहां से दो हथियार और शराब बरामद हुई। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

महंत ने स्पष्ट किया कि यह दुकान बाबा भीखम दास की ठाकुरबाड़ी का किराए पर दी गई संपत्ति है। पहले यह राम अवतार साव को दी गई थी, जिन्होंने इसे गौतम साव को और फिर किसी अन्य व्यक्ति को दे दिया था। मठ की ओर से लगातार किराया माँगा जा रहा था, लेकिन यह किराया नहीं दिया गया। महंत ने बताया कि दुकान में अवैध कारोबार चल रहा था।

इसलिए मठ ने सख्त कदम उठाते हुए उन लोगों को तुरंत बाहर किया और अब उस दुकान पर ताला लगा दिया गया है। महंत जय नारायण दास ने कहा कि मठ के अंदर कोई भी गलत काम नहीं कर सकता और पूजा-पाठ करने वाले लोग सदैव ऐसे कार्यों से दूर रहते हैं।

महंत ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्रवाई से किसी बड़ी घटना को रोका जा सका। उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया कि सभी अपराधियों के खिलाफ जल्द और कड़ी कार्रवाई की जाए।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp