Join Us On WhatsApp

होली से पहले पटना में सनसनी, ट्रक से निकली करोड़ों की विदेशी शराब

होली से पहले शराब तस्करों पर बड़ी चोट, पटना सिटी पुलिस ने बिस्किट की बिल्टी में छिपी 9200 लीटर विदेशी शराब पकड़ी

Foreign liquor worth crores recovered from truck
होली से पहले पटना में सनसनी, ट्रक से निकली करोड़ों की विदेशी शराब- फोटो : Darsh NEWS

पटना सिटी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने होली से पहले शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद तस्कर लगातार नए-नए तरीकों से शराब की खेप राज्य में पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस बार पुलिस की सतर्कता ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर पटना सिटी पुलिस ने एक ट्रक की जांच की, जिसमें बिस्किट की बिल्टी के नाम पर सामान भेजा जा रहा था। जब ट्रक को रोका गया और तलाशी ली गई तो उसके अंदर से करीब 9200 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की बाजार कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

यह भी पढ़ें: जब पति-पत्नी में टूटा भरोसा बना मौत की वजह, गोला रोड पर युवक की बेरहमी से हत्या

पुलिस के अनुसार यह शराब भटिंडा से पटना भेजी जा रही थी ताकि किसी को शक न हो। मौके पर पटना सिटी के एएसपी राज किशोर सिंह पहुंचे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: मोस्ट वांटेड दिल्ला STF के हत्थे चढ़ा, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

एएसपी राज किशोर सिंह ने बताया कि शराब तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह खेप होली के त्योहार को देखते हुए मंगाई गई थी, क्योंकि इस समय शराब की मांग बढ़ जाती है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसका मास्टरमाइंड कौन है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में भी ऐसे ही सघन जांच अभियान चलाए जाएंगे ताकि शराब तस्करी पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp