Join Us On WhatsApp

नो एंट्री में मौत की एंट्री! पहले बाइक सवार को कुचला, फिर DSP की गाड़ी से भिड़ा बेकाबू ट्रक

पटना से सटे बिहटा में नो एंट्री के दौरान बालू लदे ट्रक की लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। हादसे के बाद भागते ट्रक ने दानापुर DSP-2 की सरकारी गाड़ी को टक्कर मार दी

accident in danapur
नो एंट्री में मौत की एंट्री! पहले बाइक सवार को कुचला, फिर DSP की गाड़ी से भिड़ा बेकाबू ट्रक- फोटो : Darsh News

राजधानी पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र में नो एंट्री के दौरान बालू लदे ट्रक की एंट्री एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। नो एंट्री में घुसे एक हाइवा ट्रक ने पहले बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ट्रक चालक भागने लगा और सामने से दानापुर DSP-2 की सरकारी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन DSP समेत उनके बॉडीगार्ड की जान बाल-बाल बच गई।

यह भी पढ़ें: जेल से भी नहीं रुके अपराधी, पटना पुलिस ने रवि राय और गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया

घटना बेटा फ्लाईओवर के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक दानापुर DSP-2 अमरेंद्र कुमार झा अपने कार्यालय आईआईटी पटना जा रहे थे। इसी दौरान नो एंट्री में आ रहे बालू लदे ट्रक ने पहले एक बाइक सवार को रौंद दिया और फिर तेज रफ्तार में आगे बढ़ते हुए DSP की गाड़ी से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सरकारी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।स्थानीय निवासी रणवीर कुमार ने इस हादसे को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यातायात पुलिस की मिलीभगत से 300 से 500 रुपये लेकर ट्रकों को नो एंट्री के बावजूद प्रवेश कराया जा रहा है। इसी लापरवाही का नतीजा यह दर्दनाक हादसा है, जिसमें एक युवक की जान चली गई।

यह भी पढ़ें: NEET छात्रा के परिजनों को SIT कर रही परेशान? परिवार के लोगों ने कहा 'हमें भरोसा नहीं..'

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया गया। चालक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोग नो एंट्री नियमों के सख्ती से पालन और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp