Join Us On WhatsApp
BISTRO57

रामजतन शर्मा पुनः कांग्रेस में हुए शामिल

Akhilesh on ramjanam sharma

बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहें प्रो रामजतन सिन्हा ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय  एआईसीसी में अपने समर्थकों के साथ पुनः कांग्रेस में शामिल हुए। राष्ट्रीय नेता व राज्यसभा सांसद डॉ सैय्यद नसीर हुसैन, बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह और  एआईसीसी के मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा के उपस्थिति में प्रो रामजतन सिन्हा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।सदस्यता ग्रहण करने के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए प्रो रामजतन सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस मेरा घर रहा है और यहां आकर मैं अपनी ताकत और सामर्थ्य के अनुसार मेहनत करूंगा। संगठन की मजबूती के लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ मिलकर काम करूंगा।सदस्यता ग्रहण के बाद संवाददाताओं से मुखातिब बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने  कहा कि छात्र आंदोलन से राजनीतिक जीवन का शुरुआत करने वाले प्रो. रामजतन सिन्हा पटना विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे थे। वें चार बार विधायक रहे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रहें प्रो. रामजतन सिन्हा ने बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है साथ ही वें मेरे प्राध्यापक भी रहें हैं। इनके आने से संगठन को मजबूती मिलेगी और उत्साह का संचार होगा। हम उम्मीद करते हैं कि इनके आगमन से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ऐसे कद्दावर नेता के जुड़ने से संगठन और कार्यकर्ताओं को मजबूती मिलेगी। बिहार में अन्य नेता भी हमारे संपर्क में हैं और आने वाले दिनों में कांग्रेस बिहार में और मजबूत होगी।प्रो रामजतन सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने पर बिहार विधानमंडल दल के नेता डॉ शकील अहमद खान, विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, निर्मलेंदू वर्मा, ब्रजेश पांडेय,  मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, सुबोध कुमार, आनंद माधव , ई संजीव सिंह, पूर्व विधान पार्षद लालबाबू लाल, शरवत जहां फातिमा,  राज किशोर सिंह ,डॉ स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय सहित अन्य नेताओं ने हर्ष जाहिर किया।



bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp