औरंगाबाद: बिहार में इन दिनों पुलिस अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस और STF खोज खोज कर अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है और उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। इसी कड़ी में बिहार STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए औरंगाबाद से चार अपराधियों को अवैध हथियार और भारी मात्रा में कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी अपराधियों को जेल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
STF और औरंगाबाद जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रोहतास के गया जी के इमामगंज निवासी फरहान उर्फ़ राणा को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने रोहतास के विशुनपुर निवासी शहजाद हुसैन, अलीनगर निवासी डेनिश और रागिब को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से दो देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, 129 जिन्दा कारतूस, 4 मैगजीन, 7 मोबाइल भी बरामद किया है।
यह भी पढ़ें - वृंदावन से दर्शन कर वापस लौटे सीएम नीतीश के बेटे निशांत, मीडिया से बात करते हुए कहा...
मामले में बताया जा रहा है कि बीते 30 जनवरी को औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी जुनैद अहमद की दो अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्या मामले में पुलिस की छानबीन में इनकी संलिप्तता सामने आई थी जिसके बाद पुलिस और STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया और भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया है।
यह भी पढ़ें - SSP ने एक बार फिर कई थानाध्यक्षों को किया इधर से उधर, दीदारगंज थानाध्यक्ष को...
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट