Join Us On WhatsApp

झारखंड में राजनीतिक तपिश के साथ गर्मी का भी पारा हाई हो गया है....

Jharkhand Hit Wave

 मौसम विभाग के अनुसार, राज्यभर में अगले पांच दिनों तक हीट वेब चलने की आशंका जताई गई है. इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. अगले तीन दिनों में दो से तीन डिग्री तापमान में इजाफा हो सकता है. वहीं राज्य के 11 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है. सबसे अधिक संथाल परगना के गोड्डा का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, 26 अप्रैल को कोल्हान के तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में उष्ण लहर रहेगी. उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के बोकारो एवं धनबाद जिलों के साथ-साथ संथाल परगना के जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जाएगी. 27 अप्रैल को पूर्वी सिंहभूम,पश्चिमी सिंहभूम,सरायकेला खरसावां,बोकारो,धनबाद,देवघर,जामताड़ा,दुमका,पाकुड़, गोड्डा और साहेबगंज में हीट वेव चलने की संभावना है।

28अप्रैल को राज्य के 24 में से 14 जिलों में हीट वेव चलने की आशंका जताई गई है. जिसमें, पूर्वी सिंहभूम,पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां,रामगढ़,बोकारो,धनबाद,रांची, खूंटी, देवघर,जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज. 29 अप्रैल को पलामू,गढ़वा,पूर्वी सिंहभूम,पश्चिमी सिंहभूम,सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो,धनबाद रांची,खूंटी, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज शामिल हैं।

पूर्वी सिंहभूम में 43.7 डिग्री सेल्सियस

पलामू में 41.5 डिग्री सेल्सियस

देवघर में 41.1 डिग्री सेल्सियस

गढ़वा में 41.1 डिग्री सेल्सियस 

जामताड़ा में 41.9 डिग्री सेल्सियस 

पाकुड़ में 43.4 डिग्री सेल्सियस

सरायकेला में 43.4 डिग्री सेल्सियस 

साहिबगंज में 41.4 डिग्री सेल्सियस 

सिमडेगा में 40.2 डिग्री सेल्सियस

पश्चिमी सिंहभूम में 40.6 डिग्री सेल्सियस

गोड्डा- 44 डिग्री सेल्सियस

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp