पटना मेट्रो के पहले चरण के संचालन को लेकर तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुँच चुकी है. प्राथमिकता कोरिडोर के मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन पर आधुनिक उपकरणों की स्थापना का काम तेजी से जारी है. जिनमें से कई को सफलतापूर्वक लगाया भी जा चुका है. स्टेशन पर लिफ्ट और एस्केलेटर का कार्य पूरी तरह पूरा हो चुका है. जबकि सामान जांच मशीन, टिकट काउंटर और अन्य यात्री सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
अधिकारियों के अनुसार, अगले महीने कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी द्वारा इस खंड का निरीक्षण किया जायेगा. इस निरीक्षण के बाद ही मेट्रो संचालन को हरी झंडी मिलेगी. सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए, हर छोटे बड़े पहलु की जांच बारीकी से की जा रही है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके. मलाही पकड़ी स्टेशन को आकर्षक बनाने के लिए इसे विभिन्न प्रकार की कलात्मक पेंटिंग से सजाया गया है, जो यात्रियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनेगी. स्टेशन का डिजाईन इस तरह तैयार किया गया है. की यहां आने वाला हर यात्री खुद को सहज, सुरक्षित और सम्मानित महसूस करे.
यह भी पढ़ें: चैती छठ पर मौसम मेहरबान, लेकिन 48 घंटे बाद आसमान दिखाएगा तेवर!
पटना मेट्रो रेल कारपोरेशन की APRO अर्चना कुमारी ने बताया की स्टेशन लगभग पूरी तरह तैयार है और लगातार अंतिम तैयारियां की जा रही हैं. उन्होंने कहा की यह सिर्फ एक परिवहन केंद्र नहीं बल्कि यात्रियों के लिए एक आधुनिक और सुविधानजनक स्पेस के रूप में विकसित किया गया है.
यह भी पढ़ें: 24 मार्च राशिफल: आज किस्मत देगी साथ या लेगी परीक्षा? जानें सभी राशियों का हाल
हाल ही में दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के वरिष्ट अधिकारी प्रदीप कुमार ने मलाही पकड़ी - खेमनिचक खंड का निरीक्षण किया था. उन्होंने यूपीएस कक्ष, एस्केलेटर, लिफ्ट, प्लेटफार्म और अन्य जरुरी सुविधाओं का जायजा लेकर सुरक्षा और गुणवत्ता के उच्च मानकों को सुनिश्चित करने पर जोर दिया. सूत्रों के मुताबिक, इसी सप्ताह मेट्रो संचालन की तथी का आधिकारिक एलान किया जा सकता है, जिससे पटना के लोगो का इंतज़ार जल्द ख़त्म होने की उम्मीद है.




