Danapur- बड़ी खबर पटना के दानापुर से है जहां 25 हजार के इनामी अपराधी विवेक  को  गिरफ़्तार किया है.विवेक पर मर्डर,रंगदारी समेत अनेक केस मे अभियुक्त है. तराचक के गोलू हत्त्या कांड 2020 मे  किया था.उसके बाद दानापुर थाने की पुलिस ने  लगभग दो साल बाद 2022 मे पकड़ा था जिसके बाद 2022  मे ही जेल अविरक्षा से दानापुर कोर्ट से फरार हो गया था  जिसके बाद  से फरार चल रहे  विवेक को दानापुर थाने की पुलिस ने  दिल्ली से गिरफ्तार कर दानापुर लाई.

रंगदारी हत्त्या और लूट जैसे कई काण्ड मे विवेक फरार था.पहली हत्या 2010 मे महज 15 साल की उम्र मे जनकधारी स्कूल के पास आपसी रंजिश मे किया था. विवेक पर कुल 7 हत्या का मामला दर्ज है.विवेक के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा तीन जिंदा कारतूस को बरामद किया है.