रोहतास: रोहतास में जमीनी विवाद में भांजे ने मामा की गोली मार कर हत्या कर दी जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई। घटना के बाद एक तरफ जहां मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया तो दूसरी तरफ पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है कि आरोपी भांजा घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। घटना रोहतास के नासरीगंज के परुरी की है जहां जमीनी विवाद में भांजे ने मामा की गोली मार कर हत्या कर दी।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक बैजनाथ सिंह की बहन अपने बच्चों के साथ उनके गांव में ही रहती है। भांजे उनकी पुस्तैनी जमीन में हिस्सा की मांग कर रहे थे जिसे लेकर पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद की वजह से भांजे रंजित मारवाड़ ने मामा की गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी भांजा एक अन्य व्यक्ति के साथ कार से पहुंचा था चौक की तरफ जा रहे मामा को गोली मार दी। घटना के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें - 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री के नाम की होगी घोषणा, BJP सांसद ने नीतीश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात...
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं घटना के बाद आरोपी भांजा फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मामले को लेकर बिक्रमगंज एसडीपीओ सिंधु शेखर ने कहा कि घटना की छानबीन की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि पारिवारिक जमीन विवाद की वजह से भांजे पर हत्या का आरोप लगा है। अब जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा।
यह भी पढ़ें - आज से सफर और रेस्टोरेंट में खाना होगा महंगा, इनकम टैक्स और बैंकिंग में भी लोगों को करना पड़ेगा मैनेज...
रोहतास से रंजन कुमार की रिपोर्ट




