रोहतास: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव में निर्वाचित होने और विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देने के मामले को लेकर बिहार की राजनीति पूरी तरह से गर्म है। अब बिहार में अगले मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा शुरू हो गई है और कई नेताओं के नाम का कयास भी लगाया जा रहा है। इस मामले में NDA क लगभग सभी नेता अभी तक नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री बता रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अब एक नेता ने इस बारे में बड़ा बयान दे दिया है।

रोहतास के डेहरी में एक कार्यक्रम में पहुंचे दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर बड़ा बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ भी की तथा कहा कि जिस परिस्थिति में उन्हें बिहार मिला था उन्होंने बिहार को कहाँ से कहाँ पहुंचा दिया। एक समय था जब बिहार के नाम पर शर्मिदंगी महसूस होती थी वहीँ आज गर्व होता है। नीतीश कुमार की आज विपक्ष भी प्रशंसा कर रहा है और इसका मुख्य कारण है कि वह उस लायक हैं। उन्होंने बिहार की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दी।

यह भी पढ़ें   -      आज से सफर और रेस्टोरेंट में खाना होगा महंगा, इनकम टैक्स और बैंकिंग में भी लोगों को करना पड़ेगा मैनेज...

इस दौरान मनोज तिवारी ने विपक्ष के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उम्र पर उठाये जा रहे सवाल को लेकर कहा कि एक न एक दिन सबके लिए उम्र आड़े आती ही है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफा और अगले मुख्यमंत्री को लेकर कहा कि 10 अप्रैल तक सब पता चल जायेगा कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। हालांकि नीतीश कुमार जी हमारे नेता हैं और वह आगे भी हमारे नेता रहेंगे और उनके नेतृत्व में ही बिहार की नई सरकार भी काम करेगी।

यह भी पढ़ें   -      बिहार में आज से फिर शुरू होगी बुलडोजर कार्रवाई, सरकार ने अधिकारियों को दिए निर्देश...

रोहतास से रंजन कुमार की रिपोर्ट